Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित विभागीय कार्यों में प्रगति हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 30 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अंत्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, निशक्तजन एवं एपीएल श्रेणियों के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे कुल 3,00,501 राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर राशन सामग्री प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्रावासों, आश्रमों एवं स्कूलों में भी समय पर खाद्यान्न वितरण को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य दुकानों में टोल-फ्री नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बरदाना की स्थिति, किसान पंजीयन, धान खरीदी केन्द्रों की तैयारी, राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया, उचित मूल्य दुकान संचालन एजेंसियों एवं ई-पीओएस प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, नवीन आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य एवं खाद-बीज वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यालय समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं आमजन को सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में सतत् प्रयासरत रहने को कहा।

बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्गों के मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग को विशेष शिविर लगाकर निःशक्तजनों हेतु आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक एवं श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!