Ro no D15139/23

हमर गांव हमर पानी महाअभियान अंतर्गत बैठक आयोजित जन जागरूकता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

अम्बिकापुर 29 मई 2025/  हमर गांव हमर पानी महाअभियान अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि,उद्यानिकी,मत्स्य, वन, जल संसाधन,एवं पशु विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी विभागों को अभिसरण के साथ आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा की गई ।बैठक में महाअभियान के संबंध में सभी विभागों की भूमिका, क्रियान्वयन कर लाभ लिया जाएगा इसके संबंध में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल द्वारा विस्तृत निर्देश दिए गए। जन जागरूकता को लेकर प्रचार प्रसार एवं कार्यो से संबंधित सभी कार्य योजनाओं पर जानकारी दी गई। सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियान के तहत रिज टू वैली अंतर्गत सभी को कार्य योजना बनानी है कार्य योजना ऐसी बनाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा जल संवर्धन एवं जल संरक्षण किया जा सके एवं इसके तहत 2 जून से 7 जून तक सभी जनपद पंचायतों मे होने वाले क्लस्टर वाइस प्रशिक्षण में सभी की भागीदारी के साथ प्रभावी प्रशिक्षण होना चाहिए तथा इसमें सभी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।बैठक मे विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में बताया गया।जिले के बी आर एल एफ योजना के तहत कार्य करने वाले  सी एसओ चौपाल ग्राम विकास संस्थान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा हाई इंपैक्ट  मेगा वाटर शेड परियोजना फेस 2 के बारे में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष तथा सर्व विभाग प्रमुख, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,मनरेगा एवं बिहान की टीम, कार्यक्रम अधिकारी और बीआरएलएफ की टीम आदि उपस्थित थे।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बिजली बिल से मिली राहत ग्राम गड़बहिरा के रामदास को योजनांतर्गत 21 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा…

    Read more

    जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ 20 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे दावा आपत्ती

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंच के पद रिक्त है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस