Ro no D15139/23

जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड की  सुनेमा बाई के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से बड़ी राहत मिली है।
श्रीमती सुनेमा बाई बताती हैं कि उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है और घर का निर्माण कार्य जारी है। घर की छत ढलाई का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही उनका परिवार अपने नए पक्के घर में रहने लगेगा। पक्का घर बनने से अब बारिश और अन्य परेशानियों से काफी राहत मिलेगी और परिवार को सुरक्षित रहने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सहायता मिल रही है। साथ ही राशन कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चावल मिल रहा है। परिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिल रहा है।
श्रीमती सुनेमा बाई ने बताया कि शासन की इन योजनाओं से उनके परिवार को काफी सहारा मिला है। पक्का घर बनने से उनका सपना पूरा हो रहा है और परिवार के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने इसके लिए सरकार के प्रति आभार जताया।
जिले में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने से कई जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवास, खाद्यान्न और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिलने से उनका जीवन पहले से बेहतर हो रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत