Ro no D15139/23

नीमगांव ने लिया संकल्प शुरू हुई जल संरक्षण की सार्थक पहल’

 जशपुरनगर 14 अप्रैल 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में मोर गांव मोर पानी महाअभियान और जल जागृति जशपुर के तहत जल संकट की बढ़ती चुनौती को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण और संवर्धन हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नीमगांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से गांव में जल संरक्षण की एक व्यापक पहल की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, तालाबों एवं कुओं की सफाई, 5ः जल संरक्षण मॉडल तथा नए सोख्ता गड्ढों के निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं, सभी हैंड पंपों में सोखता गड्ढा निर्माण, नालियों की सफाई, रिचार्ज पिट, रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण कर ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करने और वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि “जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। हम सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि जल की एक-एक बूंद को बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे। ग्राम पंचायत में जल संरक्षण हेतु सभी मिलकर प्रयासरत है, बारिश के पानी को सहेज के रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस पहल में युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, जिससे यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है।
ग्राम पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
यह पहल न केवल नीमगांव को जल संकट से बचाने में सहायक होगी, बल्कि अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनेगी। नीमगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, बी पी एम एन आर एल एम, विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, सरपंच, सचिव, स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान