
उन्होंने बताया कि हमें विश्वास नहीं हो रहा कि महज एक महीने में हमारा राशनकार्ड बनकर तैयार हो गया, श्रीमती नीरा प्रजापति ने भावुक होकर कहा कि, समाधान शिविर में जब अधिकारियों ने हमारा नाम पुकारा और राशनकार्ड सौंपा, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वहीं निमिता केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सब उनकी अभिनव पहल का ही परिणाम है। हमारी समस्या का इतनी सहजता और तत्परता से निराकरण किया गया।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजापुर क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 8 ग्राम पंचायतों में कुल 71 नवीन राशनकार्ड बनाए गए हैं। यह उपलब्धि शासन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार ने ग्रामीणों में विश्वास और प्रशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को और मजबूत किया है। शासन की इस पहल से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है, जिससे आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।









