Ro no D15139/23

नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में जीता गोल्ड मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नाटमेंट में देश का नाम रोशन किया है. नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो किया, जिसे कोई दूसरा एथलीट पार नहीं कर सका. दक्षिण अफ़्रीका के डोव स्मिट ने दूसरे राउंड में 84.12 मीटर का भाला फेंका, जो छह राउंड में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. वह दूसरे स्थान पर रहे. वहीं ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने अपने पहले प्रयास में 83.63 मीटर भाला फेंका और छह राउंड में यह उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा. वह तीसरे स्थान पर रहे.

नीरज ने इससे पहले 2018 में IAAF कॉन्टिनेंटल कप में ओस्ट्रावा में भाग लिया था, जहां उन्होंने 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठा स्थान हासिल किया था। हालांकि, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में, यह उनकी पहली उपस्थिति थी. नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ इवेंट का अंत किया. लेकिन विश्व चैंपियन चोपड़ा अपने प्रदर्शन से खुश होंगे, क्योंकि उन्होंने पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरा इवेंट जीता है. यह इस सत्र की उनकी पांचवीं प्रतियोगिता थी. उन्होंने वर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक इन्विटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की थी.

नीरज चोपड़ा ने दोहा में अपने डायमंड लीग ओपनर में, उन्होंने 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से बेहतर था- इस मील के पत्थर के बावजूद, नीरज जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 91.06 मीटर की थ्रो फेंकी. दोहा के बाद, नीरज ने पोलैंड के चोरज़ोव में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में भाग लिया, जहां वह (84.14 मीटर) फिर से वेबर (86.12 मीटर) से दूसरे स्थान पर रहे. फिर नीरज ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में वेबर को आखिरकार हरा दिया, जहां भारतीय खिलाड़ी ने 88.16 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया.

  • Related Posts

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Mamata Banerjee: कोलकाता. तृणमूल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मदन मित्रा को दमदम लोकसभा संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की…

    Read more

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    India Growth: होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिरोध का भारी असर वैश्विक अर्थव्यवस्था झेल रही है. इसका असर सबसे अधिक तेल और ऊर्जा क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था