Ro no D15139/23

सरदार जी 3 से नीरू बजवा ने बनाई दूरी, लीड एक्ट्रेस हानिया को किया अनफॉलो

इंटरटेनमेंट डेस्क . मुंबई । पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म सरदार जी 3 अब सोशल मीडिया पर घमासान का कारण बन गई है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर लोगों में गुस्सा है, वहीं दिलजीत दोसांझ की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं.
फिल्म की ओवरसीज रिलीज से ठीक एक दिन पहले, सोशल मीडिया यूजर्स ने ये नोटिस किया कि नीरू बजवा ने अपने इंस्टाग्राम से सरदार जी 3 से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं. इतना ही नहीं, दावा ये भी किया जा रहा है कि उन्होंने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. उनकी लेटेस्ट पोस्ट अब उनकी अगली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के टीजर से जुड़ी है, जबकि सरदार जी 3 का कहीं कोई जिक्र नहीं है.
फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं
यूजर्स ने नीरू के इस स्टेप की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, “नीरू उन चंद पंजाबी एक्टर्स में थीं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सोफिया कुरैशी को सपोर्ट किया था. एक और ने कहा, “नीरू का ये फैसला साहसिक है, रिस्पेक्ट! हालांकि, कुछ यूजर्स ने ये भी बताया कि उन्हें नीरू की पोस्ट्स पर पाकिस्तानी यूजर्स और दिलजीत फैंस से जबरदस्त ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.
फिल्म की कहानी और रिलीज
अमर हुंदल द्वारा निर्देशित सरदार जी 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर भूतों को पकड़ने वाले घोस्ट हंटर्स की भूमिका में हैं. कहानी यूके स्थित एक डरावनी हवेली में घटती है, जहां सुपरनैचुरल एक्टिविटीज को लेकर रहस्य गहराता है. हालांकि, फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही, लेकिन 27 जून को ओवरसीज रिलीज के लिए तैयार है. इसमें नीरू बजवा भी एक बड़े किरदार में नजर आएंगी.
दिलजीत की सफाई
विवाद के बीच एक मीडिया चैनल से बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा- जब ये फिल्म बनी थी, तब सब ठीक था… प्रोड्यूसर्स का पैसा लगा हुआ है… ये फिल्म तनाव शुरू होने से पहले ही बन चुकी थी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रोड्यूसर्स ने जो फैसला लिया है, वो उनके फाइनेंशियल रिस्क को देखते हुए समझदारी भरा है.
पाकिस्तानी स्टारकास्ट पर बढ़ा विवाद
हानिया आमिर के अलावा इस फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकार हैं जैसे नासिर चिन्योती, डैनियल खावर और सलीम अलबेला. यही वजह है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा गुस्सा देखा जा रहा है.

  • Related Posts

    Dhamaal 4 Box Office: क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

      Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी…

    Read more

    Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

    Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स