Ro no D15139/23

नीट परीक्षा 4 मई को : पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के जारी दिशा-निर्देश

11 परीक्षा केंद्रों पर 4426 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अम्बिकापुर 03 मई 2025/  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 4 मई को दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा पूर्व सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो समस्त तैयारियों की शाश्वत निगरानी करेंगे।

11 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 4426 परीक्षार्थी
जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 4426 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चिन्हांकित परीक्षा केंद्रों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर,शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर, सैनिक स्कूल, अंबिकापुर, गवर्नमेंट नगर पालिका निगम स्कूल, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अजीरमा अंबिकापुर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ख़लिबा में परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।

कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित किया कि सभी केंद्राध्यक्ष निर्धारित समय पर केंद्रों में उपस्थित हों और परीक्षा के दौरान पूरी सजगता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अंतरराज्यीय लेवल की मदिरा जप्त

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त…

    Read more

    पक्के घर की सौगात और बोनस की खुशियां, इस बार किसान झुन्ना सिंह की होली होगी खास पक्का आवास बनकर तैयार, धान की बोनस राशि से घर में चढ़ेगा खुशियों का रंग

      अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। जिले के लखनपुर…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी