Ro no D15139/23

नीट (यूजी) 2026 प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न

जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में 4,528 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

अम्बिकापुर 21 जून 2026/ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

अम्बिकापुर शहर में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 5,212 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा में 4,528 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 86.88 प्रतिशत है। वहीं, 684 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिनका प्रतिशत 13.12 रहा।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर संपूर्ण व्यवस्था की सतत निगरानी की गई।

जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला