Ro no D15139/23

महिमा के इतने बुरे दिन चल रहे, सोचा न था’, संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीजर देख बोले लोग

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में संजय मिश्रा भगवान से गुजारिश करते दिख रहे हैं कि उन्हें वो कैसी पत्नी दें लेकिन जो उन्हें मिलती हैं वो उससे काफी उलट हैं। अब टीजर देखकर लोगों ने कॉमेंट भी जमकर किए हैं। जहां काफी लोगों ने फिल्म की तारीफ की है वहीं लोग महिमा के लिए कुछ अजीब बातें कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘ दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी ‘ का अनाउंसमेंट हाल ही में हुआ था। इस फिल्म में वह एक दूल्हे के रोल में दिखाई देंगे। ऐसा दूल्हा जो दूसरी बार शादी करने वाला है और शादी के लिए लड़की वालों को दहेज तक देने को तैयार है।

हाल ही में संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुल्हन मिल गई है, अब तैयार हो जाइए क्योंकि बारात जल्द ही आने वाली है, आपके नजदीकी या थोड़ी दूर सिनेमाघरों में।’

महिमा चौधरी दुल्हनिया के रूप में

इस पोस्टर में  को दुल्हनिया के रूप में दिखाया गया है, जबकि संजय मिश्रा उनकी तस्वीर लिए बैठे दिख रहे हैं। संजय मिश्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि यह किरदार उनके लिए क्यों खास है। इस पोस्ट पर लोगों ने कहा है- इतने समय के बाद आपको देखेंगे महिमा मैम और कमबैक के लिए थैंक यू।

अनोखा दूल्हा और उसका अनोखा सफर

एक्टर ने कहा, ‘दुर्लभ प्रसाद एक ऐसा किरदार है जिसे आप उसकी सादगी और मासूमियत के लिए पसंद करेंगे। इमोशन के साथ कॉमेडी हमेशा खास होती है और इस फिल्म में दोनों ही भरपूर हैं। मैं दर्शकों को इस अनोखे दूल्हे और उसके अनोखे सफर से रूबरू कराने के लिए उत्साहित हूं।’

दुल्हन खोज अभियान से जुड़िए

वहीं, फिल्म के निर्माता एकांश बच्चन और हर्ष बच्चन ने बताया कि इस फिल्म की कहानी ऐसी है जो दर्शकों को हंसाने के साथ ही सोचने को भी मजबूर कर देगी। इसमें एक गहरा सामाजिक संदेश भी छिपा है। इससे पहले फिल्म की घोषणा करते हुए एक पोस्ट में संजय मिश्रा ने लिखा था, ‘टैग करें, शेयर करें और जीवनसंगिनी ढूंढने में दुर्लभ प्रसाद का साथ दें। दुल्हन खोज अभियान से जुड़िए, कौन जाने आपका एक शेयर किसी की जिंदगी में प्यार भर दे।’

विधुर पिता की दूसरी शादी

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में महिमा चौधरी, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, और श्रीकांत वर्मा जैसे कलाकार भी हैं। एका एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक ऐसे बेटे की कहानी है जो विधुर पिता की दूसरी शादी करवाना चाहता है। इस फिल्म को सिद्धांत राज सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

    रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने