Ro no D15139/23

मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा

अब गांव के लोगों को बैंकिंग के लिए नहीं करनी पड़ेगी दूर की यात्रा

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026 ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार के लिए बुधवार का दिन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया। यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं शाखा तथा बिलासपुर जिले की 37वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। नई शाखा खुलने से अब मल्हार और आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे शहरों या कस्बों का रुख नहीं करना पड़ेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, छोटे व्यापारियों और आम ग्रामीणों को बचत, ऋण, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन तथा डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, कॉर्पाेरेट कार्यालय से श्री श्रीनिवास, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) श्री दिनेश कुमार चौहान, सामान्य बैंकिंग प्रभारी श्री राहुल कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक श्री धीरज कुमार, कार्यालय सहायक श्री यश गुप्ता, शिक्षक श्री शेष नारायण गुप्ता, श्री अवधेश कुमार, लक्ष्मी वस्त्रालय के संचालक श्री नरेन्द्र कुमार, श्री सत्य राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री अरोरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने बैंक की विभिन्न बचत एवं ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नई शाखा क्षेत्र के आर्थिक विकास और वित्तीय लेनदेन को नई गति देगी। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।

ग्रामीणों ने भी नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। उनका कहना था कि अब बैंकिंग कार्यों के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी तथा गांवों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!