Ro no D15139/23

अर्जुनी में बनेगा धमतरी का नया बस स्टैण्ड, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

महापौर सहित कई अधिकारी रहे साथ, शहर के सुव्यवस्थित विकास की पहल

ऑडिटोरियम, नालंदा लायब्रेरी, सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थल अवलोकन किया

धमतरी । धमतरी शहर के नये बस स्टैण्ड का काम जल्द ही अर्जुनी में शुरू होगा। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने महापौर श्री रामू रोहरा के साथ अर्जुनी में बनने वाले नये बस स्टैण्ड का स्थल निरीक्षण किया। इसी के साथ आज सुबह-सवेरे से ही कलेक्टर ने शहर में विकास कार्यों को गति देने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑडिटोरियम, नया बस स्टैण्ड, नालंदा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रस्तावित सड़कों सहित अन्य कार्यों-स्थलों का मौका मुआयना किया। कलेक्टर ने सबसे पहले जिले में निर्माणाधीन आडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम में निर्मित किये गये कक्षों, बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि परिसर के समीप बनी दुकानों और ऑडिटोरियम के बीच पक्की बांउड्री भी बनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही ऑडिटोरियम के अंदर सौंदर्यीकरण, साउंड सिस्टम के लिए प्रस्ताव जल्द्र तैयार करने के भी निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिंया गोयल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस के नेताम, जिला परिवहन अधिकारी श्री मुजाहिद खान और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सभी सुविधाओं से लैस होगा नया बस स्टैण्ड, नयी सड़कें बनेंगी

जिले में बढ़ते आवागमन के दबाव को कम करने व सुविधाओं के विस्तार के लिए अर्जुनी गांव में बनने वाले नये बस स्टैण्ड का कलेक्टर श्री मिश्रा और महापौर श्री रोहरा ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिले में बनने वाले बस स्टैण्ड को भविष्य में जनसंख्या बढ़ने से पड़ने वाले दबाव के अनुरूप तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इसमें वे सारी सुविधाओं होनी चाहिए, जो एक हाईटेक बस स्टैण्ड में होती हैं। कलेक्टर ने कहा कि 40 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाये। इसके साथ ही बस स्टैंण्ड के सामने आकर्षक गार्डन, रैन बसेरा, वाहनों के लिए पार्किंग, वाहन चालकों के रूकने के लिए अलग से कक्ष, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाये। उन्होंने बस स्टैंड पहुंच मार्गो को जल्दी बनाने कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बस स्टैंड से बायपास तक पहुंचने वाले मार्गों का डिवाईडर सहित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने बस स्टैंण्ड क्षेत्र में लगे बिजली के खंबों को भी हटाने कहा।

स्टोर्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर तैयार होगा इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक कोर्ट, फुटबॉल हॉकी मैदान बनेगा

सभी खेलों के लिए एक ही स्थान पर सुविधायें उपलब्ध कराने उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम बनेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदान को बेहतर कर रनिंग एथलेटिक्स का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए 8 लेयर सिंथेटिक कोर्ट, फुटबॉल और हॉंकी के खिलाड़ियों के लिए मैदान विकसित किया जाये। इसके साथ ही इंडोर खेल जैसे टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिम के लिए भीतर हॉल में वुडन कोर्ट का भी निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने खेलो इंडिया के तहत् प्रस्ताव तैयार कर 15 अप्रैल तक प्रस्तुत करने कहा।

मुख्यमार्ग सड़क चौड़ीकरण का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

जिले की अधिक आवागमन वाली सड़कों सिहावा चौक से कोलियारी, रत्नाबांध चौक से मुजगहन और अंबेडकर चौक से रूद्री तक बनने वाली सड़कों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का निर्देशित किया कि वे सड़कों की सर्वे रिपोर्ट और डीपीआर जल्द प्रस्तुत करें। यदि मार्ग के आसपास कोई अतिक्रमण हो, तो उसे भी हटाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों का दिये। कलेक्टर ने सड़क निर्माण में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने रमसगरी तालाब का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को गार्डन में एमपी थियेटर बनाने कहा।

नालंदा लायब्रेरी होगी हाईटेक

जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रस्तावित स्थल का आज कलेक्टर श्री मिश्रा और महापौर श्री रामू रोहरा ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों से लायब्रेरी निर्माण संबंधी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बड़े शहरों की लाइब्रेरी में जिस तरह की सुविधाएं हैं, उसी तर्ज में जिले की लाइब्रेरी में भी सुविधाएं होंगी और जिले में पढ़ाई का बेहतर वातावरण बनेगा। लाइब्रेरी के बनने के बाद विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कलेक्टर ने लायब्रेरी के लिए डीपीआर तैयार करने कहा और नीचे वाहनों के पार्किंग के लिए स्थल रखने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने लायब्रेरी के सामने फूड पार्क बनाने कहा। मुजगहन से हटकेश्वर वार्ड पहुंच मार्ग के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने भूमि के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल संसाधन विभाग को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लगभग एक किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को दिये।

  • Related Posts

    खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई शासन द्वारा निर्धारित मात्रा अनुसार किसानों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ खाद प्रदान करने के दिए निर्देश किसानों की सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर सभी समितियों में प्रदर्शित करने  किया निर्देशित

     कोरबा 30 मई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की सुचारु एवं पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहकारी समिति प्रबंधकों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं…

    Read more

    ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार आयोजित शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र वितरित हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई

      जशपुरनगर 30 मई 2026 / जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी