Ro no D15139/23

गुजरात में नई कैबिनेट ने ली शपथ… हर्ष सांघवी डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा समेत 19 नए मंत्री

अहमदाबाद । गुजरात में आज मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है शुक्रवार को कुल 19 मंत्रियों ने शपथ लिया है. खास बात रही कि छह पुराने चेहरों को भी कैबिनेट 2.0 में जगह दी गई है.
त्रिकम छंग, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण माली, पीसी बरंडा, दर्शन वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, जीतेंद्रभाई वाघानी, रमनभाई सोलंकी, कमलेशभाई पटेल, संजय सिंह महिदा, रमेशभाई कटारा, प्रफुल्ल पंसेरिया, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल, डॉ. जयरामभाई गामित, नरेशभाई पटेल, वे नए नेता हैं जिन्हें आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
पुराने चेहरे जिन्हें जगह मिली है उनके नाम – ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया, प्रफुल्ल पनसेरिया, परषोत्तम सोलंकी और हर्ष संघवी हैं. इस बड़े फेरबदल में खासतौर से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया. विभिन्न इलाकों से कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का चयन श्रेणीबद्ध तरीके से किया गया.
कुछ पूर्व कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के बाद मंत्री बनने का मौका मिला है. यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्स‍ा है, जिसमें नई ऊर्जा लाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य है. यह बड़ा राजनीतिक फेरबदल गुजरात में बीजेपी की पकड़ मजबूत करने के लिए किया गया. इसके साथ ही, युवाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूती दी गई. इस तरह की टीम में बदलाव से सरकार के कामकाज में नयापन आएगा और पार्टी भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बना पाएगी.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!