Ro no D15139/23

पर्यटन विकास को नई दिशा: बस्तर भ्रमण से लौटे सदस्यों ने सांसद और विधायकों से कि मुलाकात, साझा किए अनुभव

धमतरी, 13 अप्रैल 2026/ जिले में पर्यटन विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बस्तर क्षेत्र के एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण से लौटे पर्यटन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज लाइवलीहुड कॉलेज में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए पर्यटन गतिविधियों को स्थानीय स्तर पर विकसित करने के सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू तथा विधायक नगरी श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और जिले में पर्यटन की संभावनाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने इन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं, स्व सहायता समूहों एवं पर्यटन समिति सदस्यों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बस्तर क्षेत्र में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया था। इस दल में नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा क्षेत्रों की समितियों के लगभग 40 सदस्य शामिल थे। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने चित्रकूट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा, नारायणपाल मंदिर, बारसूर सहित विभिन्न प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने चिलकुटी मेटल विलेज, आदिवासी बाजारों, जनजातीय नृत्य एवं परंपराओं का अध्ययन किया तथा होमस्टे और ग्रामीण जीवन शैली को करीब से समझा।
इस दौरान रुद्रेश्वर पर्यटन समिति की सदस्य शैल सहारे और जबर्रा समिति के राजूराम कोर्राम ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें पर्यटन आधारित आजीविका के नए आयामों की जानकारी मिली है, जिसे वे अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट दक्ष : डिजिटल साक्षरता की दिशा में जिला प्रशासन का मजबूत कदम अब तक 3900 से अधिक शासकीय कर्मचारियों को मिल चुका तकनीकि ज्ञान

    रायपुर 13 अप्रैल 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट दक्ष का सफल क्रियान्वयन किया जा…

    Read more

    “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत  बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 959 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग अब तक 94 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग

    “ रायपुर, 13 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह