Ro no D15139/23

कृषकों के लिए उन्नति का नया द्वार: समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे सशक्त

किसान  गोपाल ने धान बिक्री से भूमि विस्तार के बाद अब घर निर्माण का बनाया लक्ष्य

राज्य शासन द्वारा किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई समर्थन मूल्य नीति एवं कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में परिवर्तन का कारण बन रही है। प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है। पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया और उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं से  राज्य के सभी जिले के कृषक अत्यंत संतुष्ट हैं।

किसान गोपाल बने प्रगतिशील कृषि का उदाहरण

राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम सुंदरा निवासी किसान  गोपाल प्रसाद ने गत दिवस अपने दूसरे ऑनलाइन टोकन के माध्यम से 71 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने और सुविधाजनक प्रक्रियाओं के कारण उनकी 18 एकड़ कृषि भूमि से उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हुआ।   गोपाल ने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से मिली राशि से उन्होंने अपनी कृषि भूमि का विस्तार किया था। इस वर्ष प्राप्त होने वाली धान बिक्री राशि से वे नया घर निर्माण करने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि शासन की नीतियों के चलते किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार आया है।

ऑनलाइन टोकन प्रणाली बनी किसानों की सबसे बड़ी सुविधा

गोपाल ने बताया कि पहले सोसायटी में टोकन प्राप्त करने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। उपार्जन केंद्र पहुंचते ही उनके धान की आर्द्रता माप, बारदाना उपलब्धता, तौल और सिलाई का कार्य सुचारू रूप से समय पर सुनिश्चित हुआ।

उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से किसानों में संतोष

धान उपार्जन केन्द्र मनकी में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं समुचित प्रबंधन से धान विक्रय प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। इससे किसान बेहद संतुष्ट हैं।   गोपाल ने धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं पारदर्शी प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…