Ro no D15139/23

रायगढ़ जिले की नई गाईडलाईन जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई बड़ी सौगातें

नवीन गाईडलाइन दरों से जनता को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत
राज्य सरकार द्वारा संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नई गाइड लाइन दरें लागू की गई है। नई गाइडलाइन दरों में नगरीय क्षेत्रों में भूमि की दरों की विसंगति को दूर कर एकरूप किया गया है। अलग-अलग दरों की कंडिकाओं को घटाकर कम किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय से एक ही मुख्य मार्ग से लगे ग्रामों के बीच दरों में भारी विसंगतियाँ थीं। नई गाइडलाइन दरों में इसे भी दूर कर तार्किक रूप से एक समान किया है।
जिला पंजीयक रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिला के उप पंजीयक कार्यालयों के गाइड लाईन दरों में किये गये जन हितैषी सुधारो में एक प्रमुख सुधार ग्रामीण क्षेत्रो में डायवर्सन भूमि के बाजार मूल्य की गणना हेक्टेयर दर पर होना है। पूर्व प्रचलित गाइडलाइन उपबंध में ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तित्त भूमि विक्रय किये जाने पर निर्धारित बाजार मूल्य का 2.5 गुणा कर बाजार मूल्य की गणना की जाती थी जबकि वर्तमान गाइड लाइन उपबंध में 26 सितम्बर 2025 से इस उपबंध को पूर्णतः विलोपित कर दिया गया है तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में परिवर्तित भूमि के बाजार मूल्य की गणना हेक्टेयर दर पर करने का निर्णय लिया गया है। जिससे आम जनता को लगने वाले 2.5 गुणा अतिरिक्त बाजार मूल्य पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। इस उपबंध के विलोपित हो जाने पर आम जनता को स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क के भुगतान में भारी छुट का लाभ मिल रहा है.
उदाहरण स्वरुप कार्यालय उप पंजीयक सारंगढ़ के ग्राम टिमरलगा (प.ह.न.42) में कुल परिवर्तित भूमि 5.98 एकड़ का बाजार मूल्य की गणना हेक्टेयर दर पर करने पर 84 लाख बाजार मूल्य पर पंजीयन हेतु दस्तावेज प्रस्तुत किया गया जिसका स्टाप ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क के रूप में कुल 8.90 लाख रूपए जमा कर पंजीयन कराया गया। इस प्रकार पक्षकार ने केवल 8.90 लाख रुपये का भुगतान किया। जबकि पूर्व प्रचलित गाइड लाइन उपबंध के आधार पर 2.5 गुणा गणना करने पर बाजार मूल्य 2.10 करोड़ रूपये के आधार पर पक्षकार को स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीयन शुल्क के रूप में कुल 22.26 लाख का भुगतान करना पड़ता। इस प्रकार शासन द्वारा पूर्व प्रचलित उपबंध को विलोपित किये जाने पर पक्षकार का 13.36 लाख रुपये का बचत हुआ अर्थात 13.36 लाख रुपये का भुगतान से छुट /लाभ प्राप्त हुआ जो आम जनता के लिए एक बहुत बड़ी राशि की राहत है। गाइडलाइन दरों में किये गए इन जनहितैषी सुधारों से ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तित भूमि के विक्रय पर पंजीयन एवं स्टांप शुल्क में उल्लेखनीय कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता को हजारों-लाखों रुपये की प्रत्यक्ष आर्थिक राहत प्राप्त हो रही है। यह सुधार न केवल नागरिकों के आर्थिक भार को कम करता है, बल्कि पारदर्शी एवं सुगम पंजीयन व्यवस्था की दिशा में शासन की प्रतिवद्धता को भी दर्शाता है। इन संशोधित दरों से भूमि क्रय-विक्रय की प्रक्रिया और अधिक सरल, सुलभ एवं जनहित उन्मुख हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। भविष्य में भी इसी प्रकार के सुधार आम जनता के हितों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें