Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आया श्वेता के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा

– श्रीमती श्वेता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 27 मई 2025।  प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज एक और परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बोरतलाव निवासी श्री रतन सिंह को योजना के अंतर्गत नवनिर्मित पक्का आवास मिला। गृह प्रवेश के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्री रतन सिंह की पत्नी श्रीमती श्वेता बाई को नवनिर्मित घर में रिबन काटकर घर में प्रवेश कराया। श्रीमती श्वेता बाई नया घर मिलने पर बहुत प्रसन्नचित दिखी। श्रीमती श्वेता ने अपने गृह प्रवेश के अवसर पर आम पत्ते का तोरण और बैलून तथा अपने दरवाजे के दोनों तरफ केले के पत्ते से  साज-सज्जा की थी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर श्रीमती श्वेता ने बहुत खुशी जाहिर की। जनप्रतिनिधियों ने श्रीमती श्वेता बाई को नया पक्का मकान मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
श्रीमती श्वेता ने बताया कि पक्के घर के साथ शौचालय भी बना है। उन्होंने कहा कि पक्का घर और शौचालय बनने पर चिंता से मुक्ति मिल गई है। श्रीमती श्वेता ने बताया कि वे स्वयं और उनके पति श्री रतन सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका एक पक्का घर बन पाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से यह सोच हकीकत में बदल गई और एक सपना पूरा हो गया। इसके साथ ही पक्का शौचालय बनने से बहुत अच्छा हो गया। अब वे दोनों मजदूरी कार्य भी बिना चिंता से कर पा रहे हैं। श्रीमती श्वेता बताती है कि उनका घर पहले खपरैल वाला कच्चे का था। जिससे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में छोटे-छोटे जीव-जन्तु से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के समय घर में पानी टपकना और सीलन रहता था। दिन के समय बारिश होने पर एक ध्यान घर की तरह हमेशा बना रहता था। जिसके कारण एक व्यक्ति को घर में ही रहना पड़ता था। अब पक्के आवास के कारण उन्हें इन समस्याओं से निजात मिल गई है। श्रीमती श्वेता बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें मिला यह घर उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा लेकर आया है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान