Ro no D15139/23

नई औद्योगिक नीति करेगी निवेशकों को आकर्षित: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

*यह बजट युवाओं को रोजगार के नये अवसर सृजित करेगा*

रायपुर, 3 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में ऐतिहासिक बजट पेश किया है। वर्ष 2025-26 के बजट में वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम विभाग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार का लक्ष्य निवेशकों को बेहतर वातावरण का निर्माण कर प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देना है। प्रदेश में औद्योगीकरण का विस्तार होने से यहां के युवाओं और लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश की नई औद्योगिक नति मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप निवेश आधारित न बनाकर रोजगार सृजन पर केन्द्रित बनाया गया है।

नई औद्योगिक नीति को आकर्षक बनाने एवं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए पूंजी अनुदान 700 करोड़, ब्याज अनुदान 200 करोड़, प्रतिपूर्ति अनुदान 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में ढाई से तीन गुना अधिक है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं है। फूड पार्कों की स्थापना हेतु 17 करोड़, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना हेतु 46 करोड़ तथा इसके साथ ही नये औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु 23 करोड़ रूपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। उद्योग विभाग के बजट को पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुने से भी अधिक करते हुए 1420 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

औद्योगिक विकास: निरंतर निवेश और अनुकूल सरकारी नीतियों को सुनिश्चित करना, निरंतर औद्योगिक विकास और समृद्धि के लिए इस्पात, बिजली उत्पादन और सीमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में और प्रगति प्राप्त करना और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना। नीतिगत सुधारों, प्रोत्साहनों और व्यापार को और सुगम बनाने के प्रयासों के माध्यम से निजी क्षेत्र के निवेश के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाना। साथ ही, वस्त्र उद्योग जैसी अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को आकर्षित करना है।

  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस

    18 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगा अभियान, जशपुर जिले में 2766 सत्रों के माध्यम से 78,370 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल