Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की नई पहल : अब न्यायालयीन रीडर्स की कार्यप्रणाली की भी होगी नियमित समीक्षा

 

– कलेक्टर ने जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की ली बैठक

*- त्वरित प्रकरण निराकरण के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 02 मई 2026। जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए अब न्यायालयीन कार्यों से जुड़े रीडर्स की कार्यप्रणाली की भी नियमित समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला न्यायालय से लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय तक के रीडर्स की बैठक लेकर न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रीडर्स को प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। सुनवाई के लिए यथासंभव कम अवधि की तिथि निर्धारित की जाए, जिससे प्रकरणों का त्वरित निष्पादन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में सभी पक्षों को सुनकर तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध ढंग से आदेश पारित किया जाए।
कलेक्टर ने न्यायालयीन कार्यवाही में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने तहसील कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ अच्चे व्यवहार बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में न्यायालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रीडर्स एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, विभिन्न न्यायालयों के रीडर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 06 —————–

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें