Ro no D15139/23

एकल शिक्षकीय विद्यालय तराईमार में आई नई रोशनी

युक्तियुक्तकरण से विद्यार्थियों को मिलने लगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ घने जंगलों के बीच बसे इस गांव तक पहुँचना आसान नहीं, लेकिन यहां के बच्चों में ज्ञान प्राप्त करने की वही उत्सुकता है, जो शहरों के विद्यार्थियों में दिखाई देती है।
कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सबसे दूरस्थ वनांचल ग्राम पसान के आगे स्थित प्राथमिक शाला तराईमार वर्ष 1997 से शिक्षा की ज्योति जलाए हुए है।

लंबे समय से यह विद्यालय एकलशिक्षकीय के रूप में संचालित हो रहा था। प्रधानपाठक श्री मना सिंह मेश्राम को अकेले ही पढ़ाई, कार्यालयीन कार्य, मध्याह्न भोजन, विद्यालय प्रबंधन और समुदाय से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती थीं। अवकाश या बीमारी की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शुरू की गई अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस समस्या का स्थायी समाधान किया। इस योजना के अंतर्गत तराईमार विद्यालय में श्री तुलसीदास कौशिक को शिक्षक के रूप में पदस्थ किया गया। उन्होंने 5 जून 2025 को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया और उनके आने से विद्यालय में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

वर्तमान में विद्यालय में 26 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश गरीब एवं आदिवासी परिवारों से हैं। श्री कौशिक बच्चों के साथ शीघ्र ही घुल-मिल गए और अब विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और शिक्षा का वातावरण उत्साहपूर्ण बन गया है। यह परिवर्तन केवल एक शिक्षक के पदस्थ होने का नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी पहल का परिणाम है, जिसने दूरस्थ अंचल के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें