Ro no D15139/23

एकलशिक्षकीय विद्यालय तराईमार में आई नई रोशनी युक्ति युक्तकरण से विद्यार्थियों को मिलने लगी है बेहतर शिक्षा

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/

कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सबसे दूरस्थ वनांचल ग्राम पसान के आगे स्थित प्राथमिक शाला तराईनार वर्ष 1997 से शिक्षा की ज्योति जलाए हुए है। घने जंगलों के बीच बसे इस गांव तक पहुंचना आसान नहीं, लेकिन यहां के बच्चों की आँखों में ज्ञान पाने की वही चमक है जो शहरों के विद्यार्थियों में होती है। लंबे समय से यह विद्यालय एकलशिक्षकीय के रूप में संचालित हो रहा था। प्रधानपाठक श्री मना सिंह मेश्राम को अकेले ही पढ़ाई, कार्यालयीन कार्य, मिड डे मील, विद्यालय प्रबंधन और समुदाय से जुड़ी सभी जिम्मेदारियाँ निभानी पड़ती थीं। छुट्टी या बीमारी की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शुरू की गई अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल ने इस समस्या का समाधान किया। इस योजना के अंतर्गत तराईमार विद्यालय को एक नया शिक्षक श्री तुलसीदास कौशिक का सहयोग मिला। उन्होंने 5 जून 2025 को विद्यालय में जॉइन किया और अब विद्यालय में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। आज विद्यालय में 26 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश गरीब और आदिवासी परिवारों से आते हैं। श्री कौशिक बच्चों के साथ जल्दी ही घुल-मिल गए हैं। अब विद्यालय में नियमित कक्षाएँ संचालित हो रही हैं, बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और शिक्षा का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया है। यह बदलाव केवल एक शिक्षक के आने भर का नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की संवेदनशील पहल का परिणाम है, जिसने दूरस्थ अंचल के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का रास्ता खोला है।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू