Ro no D15139/23

युक्तियुक्त करण से नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में आई शिक्षा की नई रोशनी

जिले के विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवरिया पारा में स्थित प्राथमिक शाला वर्ष 1974 से बच्चों को ज्ञान का दीप जला रही है। लंबे समय से यह विद्यालय एकल-शिक्षकीय विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा था, जहाँ केवल एक शिक्षक के सहारे 25 से अधिक बच्चों की शिक्षा व्यवस्था चल रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा विभाग में स्कूलों में अतिशेष शिक्षको के युक्तिकरण हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तिकरण की प्रक्रिया अपनाई। इस प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में समायोजित किया गया और इसी के अंतर्गत सहायक शिक्षक श्री विजय बहादुर सिंह को प्राथमिक शाला नेवरिया पारा में पदस्थापित किया गया। इससे विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। प्रधानपाठिका श्रीमती रोहिणी तिवारी पहले से ही यहां पदस्थ थीं। विद्यालय की छात्राओं आकृति, हार्दिक, रूही, अलीशा, काव्य, कृतिका एवं छात्र प्रियांशु ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले केवल एक शिक्षक के होने से पढ़ाई सीमित हो जाती थी, लेकिन अब दो शिक्षक आने से कक्षा संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है और पढ़ाई में निरंतर सुधार हो रहा है। सहायक शिक्षक विजय बहादुर सिंह, जिन्होंने 16 जून को ज्वाइन किया था, ने बताया कि विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से अध्ययन करते हैं और उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। नेवरिया पारा प्राथमिक शाला में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से न केवल बच्चों की पढ़ाई सुधरी है, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है। यह बदलाव ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

    विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…