Ro no D15139/23

ECINET पोर्टल पर SIR-2026 के तहत नया ऑनलाइन फीचर शुरू

मतदाता ई-साइन के माध्यम से स्वयं अपलोड कर सकेंगे आवश्यक दस्तावेज
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ECINET पोर्टल पर एक नया ऑनलाइन फीचर प्रारंभ किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से SIR-2026 के अंतर्गत मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस के संबंध में आवश्यक दस्तावेज अब ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत मतदाता ई-साइन (e-Sign) के माध्यम से अपने दस्तावेज स्वयं पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि प्रक्रिया को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी भी बनाएगी।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ECINET पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही रूप से दर्ज रह सके।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!