Ro no D15139/23

धमतरी जिले में श्रमिकों के लिए नई वेतन दरें निर्धारित

शासकीय विभागों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों पर लागू होंगी दरें
नगरनिगम क्षेत्र में न्यूनतम 364 रूपये और अन्य क्षेत्रों में 355 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी
धमतरी । धमतरी जिले में विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए वेतन की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। नई दरें एक अप्रैल 2025 से 30 सितम्बर 2025 की अवधि के लिए निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध मे आदेश भी जारी किया है। निर्धारित किए गए न्यूनतम वेतन में परिवर्तशील महंगाई भत्ता भी शामिल है, इसलिए वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को अलग से कोई महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को जिले में नगरनिगम क्षेत्र और उससे लगे आठ किलोमीटर के दायरे में अलग और इस क्षेत्र को छोड़कर जिले के दूसरे क्षेत्रों में अलग दर से वेतन मिलेगा। धमतरी नगर निगम और उससे लगे आठ किलोमीटर के दायरे में शासकीय विभागों के लिए काम करने वाले अकुशल श्रमिकों को 10 हजार 916 रूपये मासिक, अर्धकुशल श्रमिकों को 11 हजार 566 रूपये मासिक, कुशल श्रमिकों को 12 हजा 346 रूपये मासिक और उच्च कुशल श्रमिकों को 13 हजार 126 रूपये मासिक वेतन मिलेगा। नगरनिगम क्षेत्र और उसके आठ किलोमीटर दायरे के बाहर के शासकीय कार्यालयों में काम करने वाले अकुशल दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को 10 हजार 656 रूपये मासिक, अर्धकुशल श्रमिकों को 11 हजार 306 रूपये, कुशल श्रमिकों को 12 हजार 86 रूपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 12 हजार 866 रूपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।
निर्धारित की गई नई दरों के अनुसार धमतरी नगर निगम क्षेत्र और उसके आठ किलोमीटर के दायरे में अकुशल श्रमिकों को अब प्रतिदिन 364 रूपये वेतन मिलेगा। धमतरी निगम क्षेत्र और आठ किलोमीटर के दायरे से बाहर के कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अकुशल श्रमिकों को 355 रूपये प्रतिदिन वेतन दिया जाएगा। इसी तरह अर्धकुशल श्रमिकों को धमतरी नगरनिगम और उसके आठ किलोमीटर के क्षेत्र तक 386 रूपये प्रतिदिन और इन क्षेत्रों से बाहर कार्यरत अर्धकुशल श्रमिकों को 377 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। कुशल श्रमिकों के लिए यह दर 412 रूपये प्रतिदिन और 403 रूपये प्रतिदिन होगी। इसी तरह उच्च कुशल श्रमिकों को धमतरी नगर निगम और आठ किलोमीटर के दायरे में काम करने पर 438 रूपये और इसके बाहर 429 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। वेतन दरों का निर्धारित श्रम विभाग के न्यूनतम वेतन अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए