Ro no D15139/23

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग में नए नियमों का हो रहा है परिपालन

चिकित्सा शिक्षा विभाग की तत्परता से काउंसलिंग में मिल रहा है छात्रों को लाभ

*एन आर आई सीटों का मैनेजमैंट कोटा में परिवर्तन*

रायपुर, 16 नवंबर 2025/

मॉप राउंड के पश्चात एन आर आई कोटा की केवल 107 सीटें भरी गई । एन आर आई कोटे की रिक्त 26 सीटों का परिवर्तन स्ट्रे राउंड के सीट मैट्रिक्स बनाने के समय ही प्रवेश नियमों के अनुसार ( प्रवेश की अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व) ओपन सीटों ( मैनेजमेंट) में किया गया अतः इन सीटों पर मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को स्ट्रे राउंड में आवंटन दिया गया ।जिससे मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को 26 सीटों का लाभ हुआ ।

*तत्परता से काउंसलिंग द्वारा छात्रों को लाभ*

हाल ही में राज्य के नियमों एवं MCC द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्ट्रे राउंड का आवंटन दिनांक 14 नवम्बर को जारी किया गया। दिनांक 15 नवम्बर को जैसे ही MCC ने ऑल इंडिया से आवंटित छात्रों को स्टेट की लिस्ट में से हटाने का नोटिस जारी किया,तुरंत ही इसके परिपालन में आवंटन निरस्त करते हुए नई सूची शीघ्र जारी करने की सूचना प्रकाशित की गई एवं कुछ ही घंटों के पश्चात रात दस बजे नई मेरिट सूची एवं आवंटन सूची जारी की गई जिससे कि ऑल इंडिया एवं एवं राज्य के आवंटन में ओवरलैप न हो एवं राज्य की सीटों का नुकसान न हो।

इस प्रक्रिया से अधिक छात्रों को आवंटन दिया जा सका एवम् पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नए प्रवेश नियम 2025 के सभी नियमों एवं MCC द्वारा दिए गए निर्देशों एवं समय सारणी का पूर्णतः पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग संपन्न की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को नए नियमों का लाभ हो रहा है ।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में