Ro no D15139/23

कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

 

शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।”

धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर एवं सुगम पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कुरूद में नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण के साथ ही विभागीय स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिए 1.50 करोड़ ( डेढ़ करोड़) की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है । जल्द ही निविदा प्रक्रिया की जा रही है ।
नए पशु चिकित्सालय एवं स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत गोठान की भूमि का चिह्नांकन किया गया है। प्रस्तावित स्थल पर आवश्यकतानुसार भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नया भवन बनने से पशुपालकों को आधुनिक एवं व्यवस्थित वातावरण में पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
इस संबंध में कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि “कुरूद क्षेत्र में पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण एक आवश्यक कदम है। इससे न केवल पशु चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।”
वहीं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि “प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।”
उल्लेखनीय है कि कुरूद का पुराना पशु चिकित्सालय भवन वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। साथ ही, समय के साथ यह भवन नगर के बीच स्थित हो गया है, जिसके कारण पशुपालकों एवं विभागीय कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में पशु चिकित्सालय का संचालन पुराने आईटीआई भवन में अस्थायी रूप से किया जा रहा है, जो अम्बेडकर भवन के पास स्थित है।
नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से पशुओं के उपचार, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा परामर्श जैसी सेवाओं के संचालन के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होगी। स्टाफ क्वार्टर बनने से चिकित्सकीय एवं मैदानी अमले को आवासीय सुविधा भी प्राप्त होगी, जिससे आवश्यकता के समय पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
जिले में पशुधन संरक्षण, पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में कुरूद में आधुनिक एवं व्यवस्थित पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण पशुपालकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलने के साथ ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के पशुपालकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

      प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री…

    Read more

    ​माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

      समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत ​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक ​रायपुर,17…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान