Ro no D15139/23

कृषि महाविद्यालय, रायपुर में नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित

सह सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों का सम्मान भी किया गया
कृषि महाविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में तकनीकी स्टॉफ एसोसिएशन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नव वर्ष मिलन सह सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों का विदाई एवं सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में भव्य, गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, तकनीकी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक उपस्थित थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसरों एवं वैज्ञानिकों डॉ. संध्यारानी गौर, डॉ. पी.के. चंद्राकर, डॉ. लालजी सिंह, डॉ. के.के. साहू, डॉ. सी. एस. शुक्ला, डॉ. एस.सी. मुखर्जी, डॉ. बी.एस. ठाकुर, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. माधव पांडे, एवं डॉ. ए.के. सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा शि़क्षा एवं शोध कार्याें में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। समारोह के दौरान नव वर्ष 2026 के दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का औपचारिक विमोचन कर विश्वविद्यालय परिवार को समर्पित किया गया। सहभागिता एवं सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने अपने प्रेरक संबोधन में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से सकारात्मक जीवन दृष्टि अपनाने, नव वर्ष में नये संकल्प लेकर उन्हें पूर्ण करने, अच्छी कार्य-संस्कृति विकसित करने तथा बदलते परिवेश के अनुरूप कार्य-पद्धति में सुधार करने का आवहान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत उत्पादक सिद्ध होगा और संस्थागत गौरव में वृद्धि करेगा। कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने कहा कि विश्वविद्यालय का अतीत गौरवशाली रहा है और बहुआयामी उन्नति के लिए सभी को अपनी क्षमताओं का सतत विकास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष, तकनीकी स्टॉफ एसोसिएशन (क्षेत्रीय इकाई) डॉ. गजेंद्र चंद्राकर ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष, तकनीकी स्टॉफ एसोसिएशन (राष्ट्रीय इकाई) डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी
  • Related Posts

    जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसान भाई मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप खाद का करें उपयोग

    *- नील हरित शैवाल के उपयोग को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान*   *- नील हरित शैवाल मृदा में नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक*  …

    Read more

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

    L*- 56 यूनिट हुआ रक्तदान* राजनांदगांव 08 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ब्लड…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस