Ro no D15139/23

एनएचएआई रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

रायपुर. 22 जून 2026. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आज श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी) ने क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे नई दिल्ली मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर. वेंकटेश्वरलु के पटना स्थानांतरण के बाद श्री आलोक कुमार की रायपुर पदस्थापना हुई है।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी प्रबंधन और प्रशासन का लंबा व व्यापक अनुभव है। वे देश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रायपुर का प्रभार संभालने से ठीक पहले वे नई दिल्ली स्थित एनएचएआई मुख्यालय में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम – इनविट डिवीजन) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही उनके पास आरआईआईपीएल (RIIPL) के प्रमुख (SPV) सह-वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

      बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश ​रायपुर, 06 अगस्त 2026/ प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई