Ro no D15139/23

दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी उमर का मददगार शोएब फरीदाबाद से गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के सहयोगी शोएब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुए विस्फोट की जांच के चलते हुई है। NIA सोएब की भूमिका और उमर के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है। एजेंसी विस्फोट से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए शोएब से पूछताछ कर रही है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस केस का सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने आतंकवादी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।

इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इससे पहले एनआईए ने कार बम धमाके के मुख्य आरोपी उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। शोएब की गिरफ्तारी के साथ जांच में अहम प्रगति हुई है।

उमर को कमरे दिलाकर शोएब ने ली थी पूरी गारंटी

सूत्रों से पता चला है कि शोएब ने आतंकी उमर की सामान इधर से उधर पहुंचाने में मदद की थी। उसने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराये पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था। धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था। अब एनआईए उसे यूनिवर्सिटी लेकर आएगी और नूंह भी लेकर जाएगी।

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….