Ro no D15139/23

निक जोनास ने रीक्रिएट किया ‘आप जैसा कोई’, प्रियंका चोपड़ा के कैमियो ने खींचा सबका ध्यान

निक जोनास ने बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘आप जैसा कोई’ पर एक एनर्जेटिक डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का खास कैमियो नजर आया, जिसने फैन्स का ध्यान खींच लिया. 45 साल पुराना यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ, फैमिली मोमेंट्स और खासतौर पर बॉलीवुड गानों पर बने वीडियो के जरिए फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं. एक बार फिर इस कपल ने कुछ ऐसा ही किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, निक जोनास ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार और एनर्जेटिक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निक, उनके भाई और बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों का मस्ती भरा अंदाज और एनर्जी देखते ही बनती है. खास बात यह रही कि इस वीडियो में प्रियंका का कैमियो फैन्स का ध्यान खींच ले गया.

ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना.” इससे साफ है कि यह वीडियो किसी लाइव परफॉर्मेंस से पहले का है, जिसमें निक ने बॉलीवुड के इस क्लासिक गाने को पार्टी सॉन्ग के तौर पर एंजॉय किया.

45 साल पुराना गाना, आज भी उतना ही हिट

गौरतलब है कि ‘आप जैसा कोई’ साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ का सुपरहिट गाना है. इसे मशहूर सिंगर नाजिया हसन ने आवाज दी थी. गाने का म्यूजिक बिद्दु ने तैयार किया था और यह अपनी रिलीज के बाद से ही पार्टी एंथम बना हुआ है. जीनत अमान की स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने इस गाने को खास पहचान दिलाई थी.

बॉलीवुड गानों से निक का खास लगाव

यह पहली बार नहीं है जब निक जोनास बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखे हों। इससे पहले भी वह कई हिंदी गानों पर वीडियो शेयर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक और डांस काफी पसंद है और इन गानों पर थिरकना उन्हें बेहद आसान लगता है.

प्रियंका और निक की यह जोड़ी एक बार फिर साबित कर रही है कि देसी और विदेशी म्यूजिक का मेल फैन्स को खूब पसंद आता है.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत