Ro no D15139/23

सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए “निर्भय दादा” का नाम हमेशा अमर रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व मंत्री स्व. श्री निर्भय सिंह पटेल अपनी ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के लिए उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। स्व. श्री पटेल का नाम आज भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में पूर्व वन मंत्री स्व. श्री पटेल के 29वें पुण्य स्मरण दिवस पर “निर्भयसिंह पटेल स्मृति विचार मंच” द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन भारतीय मंत्री स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल हुये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल में शास्त्रार्थ होते थे, जो अब वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का रूप ले चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल, खेल, कृषि और रक्षा विभाग सहित सभी विभागों के बजट में काफी वृद्धि हुई है और देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वाद–विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. श्री निर्भय सिंह पटेल अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से इंदौर की राजनीति में अलग ही पहचान स्थापित की। श्री तोमर ने कहा कि “प्रतिकूलता में से अनुकूलता निकालने” की जो कला स्व. श्री पटेल में थी वह अनूठी ही थी। उन्होंने सुझाव दिया कि इस वर्ष की वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय में भारत सरकार के कृषि, रेल और खेल विभाग को शामिल किया गया है। अगले वर्ष से रक्षा विभाग को भी शामिल किया जाना चाहिए।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि स्व. श्री निर्भय सिंह पटेल की तरह सार्वजनिक जीवन में ईमानदार रहकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। स्व. श्री पटेल ने प्रदेश में एक ईमानदार और सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान स्थापित की जो आज भी याद की जाती है। विधायक मनोज पटेल ने कहा कि यह उनके पिता दादा श्री निर्भय पटेल की स्मृति में आयोजित होने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है, जो युवाओं को लम्बे समय से देश के बारे में सोचने और नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर स्व. श्री निर्भय सिंह पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने और श्री जीतू जिराती ने आभार माना। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष विषय के विजेता छात्र श्री जय मिश्रा और विपक्ष विषय के विजेता छात्र श्री संघमित्र भार्गव ने भी व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक देपालपुर श्री मनोज पटेल, श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री सुदर्शन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन झाबुआ-आलीराजपुर में भी होगी कैबिनेट जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक खेती, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण नवाचार को देंगे बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वसहायता समूह की बहनों को प्रदान की 2.10 करोड़ रुपए की ऋण राशि शीघ्र पहुंचेगा जोबट तक नर्मदा जल योजनाओं में हुआ हितलाभ का वितरण 303.34…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार