Ro no D15139/23

राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

Nitish Kumar: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पहली बार राज्यसभा सांसद के रूप में संसद पहुंचे. उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया. केंद्रीय राजनीति में वापसी के बाद यह उनका उच्च सदन में पहला दिन था.

संसद पहुंचने पर जेडीयू और एनडीए के सांसदों ने उनका स्वागत किया. उनके आने से पार्टी सांसदों में भी उत्साह देखने को मिला.

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार मुलाकात

संसद पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे.

बाद में नीतीश कुमार ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं. संजय झा ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

हंगामे की वजह से नहीं चल सकी राज्यसभा

मंगलवार को मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने कई मुद्दों पर विरोध शुरू कर दिया.

हंगामे के कारण पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई. फिर दोबारा शुरू होने पर भी स्थिति सामान्य नहीं हुई और सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. लंच के बाद भी हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पूरे दिन के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

संसद सत्र खत्म होने तक दिल्ली में रहेंगे

सूत्रों के अनुसार, मॉनसून सत्र खत्म होने तक नीतीश कुमार दिल्ली में ही रहेंगे. हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली के 7 सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया था.

सोमवार को वह अपने बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन के कारण पटना में थे. इसी वजह से वह संसद के पहले दिन शामिल नहीं हो सके थे. मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया.

मार्च में की थी केंद्रीय राजनीति में वापसी

करीब दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने मार्च 2026 में राज्यसभा का रुख किया. राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 10 अप्रैल को सांसद पद की शपथ ली थी.

इसके बाद 14 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

अब राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेंगे 50 हजार रुपये, चुनाव से पहले आएगी पहली किस्त

    UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी की चर्चा है. प्रस्तावित योजना…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!