Ro no D15139/23

नियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद योजनाओं का लाभ लेने शिविरों में पहुंचने लगे ग्रामीण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना से जिला बीजापुर के पहुंचविहीन एवं दुर्गम गांवों में विकास की नई उम्मीद जगी है। योजना का प्रभाव यह है कि अब ग्रामीण बीहड़ क्षेत्रों से निकलकर शिविरों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
जिला कलेक्टर   संबित मिश्रा के निर्देश पर तथा जिला पंचायत सीईओ   नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में बुधवार को डौडीतुमनार में प्रथम चरण का सेचुरेशन शिविर आयोजित किया गया। जनपद पंचायत सीईओ   पीआर साहू के नेतृत्व में सभी विभागों के मैदानी अमले के साथ बीजापुर से आवापल्ली, बासागुड़ा और तर्रेम होते हुए गौटपल्ली कैम्प जिला सुकमा पहुंचकर शिविर का आयोजन किया गया।
सरपंच एवं सचिव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में उपस्थित हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में लाभ लेने को लेकर उत्साह देखा गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पहले चरण में सभी परिवारों का सर्वे कर यह चिन्हांकन किया जा रहा है कि किन लोगों के पास कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। सर्वे के दौरान ग्रामीणों को सही नाम बताने एवं उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने की समझाइश दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शेष आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने तथा पुनः शिविर आयोजित करने की कार्यवाही की जाएगी ताकि सभी पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल