Ro no D15139/23

नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर दें रिपोर्ट

कलेक्टर ने सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों के तैयारियों की ली जानकारी

धमतरी । शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आगामी 5 मई से शुरू हो रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से शुरू होगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगेंगे। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले समस्या, शिकायत और मांग संबंधी आवेदनों का निराकरण के संबंध में आवेदकों को बताया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी दी जाये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन की तिथि से कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को शिविर आयोजन स्थल का पहले ही मौका मुआयना कर जरूरी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को इन शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित सरपंचों और पंचायत सचिवों से पूर्व में चर्चा कर योजना बनाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने कहा। कलेक्टर ने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। साथ ही इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण एवं जानकारी भी देने कहा। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि तीसरे चरण में जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 39 समाधान शिविर लगेंगे। अभियान के पहले चरण में जिलेवासियों से मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी इन शिविरां में दी जाएगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कुरूद विकासखण्ड में 10, धमतरी विकासखण्ड में 8 तथा नगरी और मगरलोड विकासखण्ड में 7-7 समाधान शिविरों का आयोजन होगा। इसके साथ ही धमतरी नगर निगम-02, नगर पंचायत भखारा-01 नगर पंचायत आमदी-01, नगर पंचायत मगरलोड-01, नगर पंचायत कुरूद-01, नगर पंचायत नगरी-01 में समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह समाधान शिविर आयोजन स्थल के आसपास की 10-12 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित होंगे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें