Ro no D15139/23

नगर पालिका निगम महापौर के लिए सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

अभ्यर्थी 31 जनवरी तक कर सकेंगे नाम वापसी
अम्बिकापुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया 28 जनवरी को पूर्ण हुई। राजनीतिक दलों की उपस्थिति में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों के स्क्रूटनी की कार्यवाही की गई। नामांकन जमा करने के अंतिम तिथि तक नगर पालिका निगम अम्बिकापुर महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे, जिनमें से सभी 06 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा, हमर राज पार्टी/निर्दलीय श्री तरूण कुमार भगत, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल्य के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।
वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से 153 प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए। वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय प्रत्याशी श्री अजहर खान का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत किया गया है।
नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के भरे गए सभी नामांकन विधिमान्य-
नगर पंचायत सीतापुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष हेतु 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 49 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखि़ल किए थे, जिसमें सभी नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान