Ro no D15139/23

महासमुंद जिले में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार की उल्लेखनीय उपलब्धि

*कुपोषण दर 33 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत तक पहुँची*

*आंगनबाड़ी केन्द्र बन रहे शिक्षा व पोषण सुधार के केन्द्र*

रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में महासमुंद जिले ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सतत प्रयासों से जिले में कुपोषण दर वर्ष 2017-18 के 33.18 प्रतिशत से घटकर 2024-25 में 16.32 प्रतिशत तक आ गई है। कुपोषण को दूर करने के लिए अमृत दूध योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, नवजात योजना, सुपोषण चौपाल, पोषण वाटिका और गर्म पका भोजन जैसी योजनाओं ने प्रभावी भूमिका निभाई है। गर्भवतियों और बच्चों को दूध, प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ, मोरिंगा बार, लड्डू और अंडे नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास महासमुंद ने बताया कि विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पूरक पोषण आहार, पोषण शिक्षा और शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा जैसी छह प्रमुख सेवाएँ लगातार संचालित की जा रही हैं। संजीवनी आंगनबाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कूलर, टीवी आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य मापन हेतु इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, इन्फेंटोमीटर और स्टेडियोमीटर जैसी आधुनिक सामग्री भी दी गई है।

जिले में हर वर्ष वजन त्यौहार, पोषण माह, पोषण पखवाड़ा और स्तनपान सप्ताह का आयोजन कर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाती है और उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों से जोड़ा जाता है। साथ ही बाल संदर्भ शिविरों में स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की जाती हैं। महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र केवल पोषण ही नहीं बल्कि शिक्षा सुधार में भी योगदान दे रहे हैं। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिए प्ले स्कूल जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। वहीं किशोरियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से माहवारी स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है।

ई-गवर्नेंस की दिशा में भी जिले में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पोषण ट्रैकर ऐप, हमर स्वस्थ लइका ऐप और सम्मान सुविधा के जरिए कार्यों को पारदर्शी बनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल उपलब्ध कराकर ऑनलाइन कार्य करने की सुविधा दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य और पोषण सुधार के साथ-साथ महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु महतारी वंदन, सक्षम योजना और ऋण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ भी सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!