Ro no D15139/23

मनीहार साय लकड़ा को नोटिस जारी

तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश
भारत का राज्य संप्रतीक मुद्रित लेटर हेड का प्रयोग किया गया

जशपुरनगर 10 मई 25/ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला-जशपुर के द्वारा मनीहार साय लकड़ा, पिता अमर साय लकड़ा, ग्राम तिरसोंठ, तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ को भारत का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005 के संबंध में।  लेख है कि आपके सूचना पत्र कमांक 01/25 दिनांक 05/05/25 हेतु भारत के राज्य संप्रतीक मुद्रित लेटर हेड का प्रयोग किया गया है। सूचना पत्र की छायाप्रति संलग्न है। भारत का राज्य संप्रतीक (अनुचित प्रयोग प्रतिषेध) अधिनियम, 2005 के तहत यह अधिनियमित है- धारा 3. तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि में किसी बात के होते हुए भी, कोई व्यक्ति, संप्रतीक या उसकी मिलती-जुलती नकल का, किसी ऐसी रीति में, जिससे यह धारण उत्पन्न होती है कि वह सरकार से संबंधित है या यह कि वह, यथास्थिति, केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार का कोई शासकीय दस्तावेज है, केन्द्रीय सरकार या उस सरकार के ऐसे अधिकारी की पूर्व अनुज्ञा के बिना, जिसे वह सरकार इस निमित्त प्राधिकृत करे, प्रयोग नहीं करेगा। उक्त प्रावधान के उल्लंघन पर अधिनियम की धारा 7 अनुसार- धारा 7. शास्ति (1) कोई व्यक्ति, जो धारा 3 के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, ऐसे कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपये तक का हो सकेगा या दोनों से दंडनीय होगा। उक्त संबंध में आप 03 दिवस के भीतर सकारण स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति भारत के राज्य संप्रतीक का प्रयोग कर अधिनियम की धारा 3 के उल्लंघन किये जाने के संबंध में आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जावे? नियत समय सीमा में वैध दस्तावेजों सहित समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

  • Related Posts

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

     जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब