Ro no D15139/23

“टोकन तुहर हाथ” से अब 24 घंटे टोकन की सुविधा

रायपुर, 17 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) सुकमा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सरल, पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार जिले में किसानों को चौबीसों घंटे टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन उपलब्ध कराने की सुविधा सुनिश्चित हुई है।

जिला मुख्यालय सुकमा के ग्राम भेलवापाल निवासी किसान श्री मुचाकी गंगा ने धान उपार्जन केंद्र सुकमा में मिली सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उनके नाम दर्ज 2.30 हेक्टेयर भूमि से प्राप्त 100 क्विंटल धान की खरीदी सभी नियमों के अनुसार समय पर और पारदर्शी तरीके से की गई।

किसान श्री गंगा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन काटने की प्रक्रिया बहुत आसान रही। धान की नमी और गुणवत्ता की जांच तुरंत की गई। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रही और तौल पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से उनकी आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि दो से तीन दिनों के भीतर धान उपार्जन की राशि उनके खाते में आ जाएगी, जिसका उपयोग वे खेती-किसानी में करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य को किसानों के लिए बड़ी सहायता बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है और निरीक्षण दल नियमित रूप से केंद्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी किसान को धान विक्रय के दौरान असुविधा न हो।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक