Ro no D15139/23

अब एसआईआर में 22 जनवरी तक मंगाया गया दावा- आपत्ति राजनीतिक दलों और मीडिया को दी गई जानकारी

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया मतदाता सूची प्रारूप की प्रतियां

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल सहित राजनीतिक दल और मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया को जिले में संपादित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई। मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गयी। साथ ही बताया गया कि सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in एवं जिले की वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में प्रदर्शित की गई है। दावा एवं आपत्ति अवधि 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए