Ro no D15139/23

अब ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला… टीम में हुआ चयन, प्लेइंग इलेवन भी तय

खेल डेस्क । भारत ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर-19 सीरीज के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे, उप कप्तान विहान मल्होत्रा और करिश्माई सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के सफल दौरे से लौटे हैं। ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत तीन एकदिवसीय और चार दिवसीय दो मैच खेलेगा जिसकी शुरुआत 21 सितंबर को पहले सीमित ओवरों के मैच से होगी।
अंडर 19 टीम जाएगी ऑस्ट्रेलिया
यह दौरा 10 अक्टूबर को समाप्त होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘जूनियर चयन समिति ने सितंबर में होने वाले आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। भारत की अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो बहु दिवसीय मैच खेलेगी।’
भारत की अंडर-19 टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है जहां उसने युवा एकदिवसीय मैचों में मेजबान टीम को 3-2 से हराया जबकि दो युवा टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। भारत के शीर्ष क्रम ने मेहमान टीम को एकदिवसीय श्रृंखला जिताने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी और विहान के शतकों की बदौलत टीम ने वॉर्सेस्टर में चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 363 रन का विशाल स्कोर बनाकर जीत हासिल की और श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाई। जूनियर चयन समिति ने पांच स्टैंडबाई खिलाड़ियों को भी चुना है।
वनडे सीरीज: 21, 24 और 26 सितंबर। चार दिवसीय मैच: 30 सितंबर से तीन अक्टूबर और सात से 10 अक्टूबर।
टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उद्धव मोहन और अमन चौहान।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण, बीके किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बग्गा।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए