Ro no D15139/23

अब बिजली बिल नहीं, मिलता है मुनाफा – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भर बने जसविन्दर सिंह छाबड़ा

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना — आम जन से आत्मनिर्भर भारत की ओर एक उज्ज्वल कदम*

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल के बोझ से राहत दी है, बल्कि उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर किया है। सारंगढ़ के रानीसागर निवासी जसविन्दर सिंह छाबड़ा इस योजना की सफलता की मिसाल बन चुके हैं।

श्री छाबड़ा ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इसके बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, सितंबर माह में उनका बिल 9714 रुपए ऋणात्मक आया — यानी अब वे बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं।

इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी और कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा प्राप्त हुई, जिससे सोलर सिस्टम लगाना और भी आसान हो गया। श्री छाबड़ा बताते हैं कि पहले हर महीने उन्हें 2500 से 3000 रुपए तक बिजली बिल देना पड़ता था, जो अब पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रहती। इस योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से भारत सरकार का लक्ष्य देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। इस योजना से नागरिकों को आर्थिक राहत के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!