Ro no D15139/23

प्रसूति पर मिलेगा अब मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ

1 वर्ष पूर्व से पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को बच्चे के जन्म के 90 दिवस भीतर करना होगा आवेदन

श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मिनीमाता महतारी जतन योजना” का उद्देश्य पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति के दौरान मजदूरी क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करना है । यह लाभ पंजीकृत महिला श्रमिक के प्रथम 2 बच्चों हेतुv दिया जाता हैं। सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने “मिनीमाता महतारी जतन योजना” के तहत 20 हजार रूपए का लाभ मंडल में 1 वर्ष पूर्व से पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को बच्चे के जन्म के 90 दिवस भीतर आवेदन करने पर दिया जाता है।
योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से स्वयं विभागीय वेब पोर्टल के माध्यम से, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, किसी भी च्वाईस सेंटर, अटल डिजिटल केंद्र, संबंधित क्षेत्राधिकारिता के श्रम कार्यालय के माध्यम से अथवा मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, स्वयं का मोबाइल नम्बर, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र सहित समस्त प्रमाण पत्रों की मूल स्कैन कॉपी ऑनलाईन अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा l साथ ही हितग्राही द्वारा योजना स्व घोषणा प्रमाण पत्र जिसमे जीवित बच्चों के नाम, उनकी आयु, लिंग अन्य  विवरण, संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन जांच उपरांत योजना के प्रावधान एवं पात्रतानुसार सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में स्थानांतरित की जावेगी।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!