Wednesday, October 16

आंगनबाड़ी केंद्र बगिया और चेटबा में चलाया जा रहा पोषण अभियान

भोजन में पौष्टिक आहार शामिल कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को देने के लिए किया गया आग्रह
जशपुरनगर 11 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी जानकारी महिलाओं को दी जा रही है और चिन्हांकित महिलाओं का फार्म भरवाया जा रहा है।
         आंगनबाड़ी केंद्र में समूह बैठक में वजन त्यौहार के बारे में चर्चा किया गया। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेक्टर बगिया और चेटबा में महिला बाल विकास के पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने विभाग की योजना की जानकारी दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार भोजन में शामिल करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *