Ro no D15139/23

विष्णु के सुशासन में पोषण मिशन को मिली नई गति

*कोरिया में 220 पोषण संगवारी दीदियों को मिला विशेष प्रशिक्षण*

रायपुर, 03 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पोषण मिशन को नई दिशा और गति मिल रही है। इसी क्रम में कोरिया जिले के जिला पंचायत बैकुण्ठपुर स्थित मंथन कक्ष में पोषण संगवारी दीदियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “पोषण संगवारी” वे प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ता हैं जो गांव-गांव जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाती हैं। इस कार्यशाला में जिलेभर से चयनित 220 पोषण संगवारी दीदियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कम वजन वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से ‘कोरिया मोदक‘ लड्डू पर जानकारी दी गई, जिसे स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। यह पोषणयुक्त लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए एक सशक्त आहार विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में पोषण अभियान के अंतर्गत “हर माँ, हर बच्चा दृ स्वस्थ छत्तीसगढ़” विजन को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया है, जिसे पोषण संगवारी दीदियाँ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (छत्स्ड) के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई पोषण संगवारी दीदियों को इस अवसर पर सम्मानित कर उपहार भी प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार

    *पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेता* *खरीफ सीजन 2026 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक…

    Read more

    तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू, कविता वासनिक, सुनील सोनी एवं हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने दी शानदान प्रस्तुति

    रायपुर 01 अप्रैल 2026/ धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…