Ro no D15139/23

रजत महोत्सव अंतर्गत आंवराटोली एवं मयूरनाचा में पोषण माह एवं सुपोषण चौपाल का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 05 सितंबर 2025/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा जामझोर सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र मयूरनाचा एवं पुराईनबंध सेक्टर के आंवराटोली आंगनबाड़ी केंद्रों मे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अन्तर्गत पोषण माह एवं सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें सुपोषण चौपाल के तहत गर्भवती माताओं को खान-पान एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके द्वारा ली जाने वाले आहार एवं उपयुक्त पोषण हेतु आवश्यक भोजन की जानकारी दी गई। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय फल सब्जियों के सेवन की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों, साग-सब्जी की प्रदर्शनी लगा कर उनके पौष्टिक गुणों के संबंध में सभी को बताया गया। सही खान-पान, स्वच्छता का ध्यान रखकर कुपोषण को से कैसे बचा जा सकता है इस विषय पर ग्रामीणों एवं महिलाओं से चर्चा की गयी। गर्भवती और शिशुवती माताओं को स्तनपान का महत्व और स्तनपान कराने के सही तरीकों के बारे में समझाया गया ।

लुइकोना में स्कूली बच्चों को दी गयी बाल सुरक्षा सम्बंधित जानकारी
गुरुवार को रजत महोत्सव पर महिला बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्प लाइन एवं आईसीपीएस टीम द्वारा एक दिवस प्रशिक्षण के तहत लुइकोना के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला में बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, टोल फ्री नं. 1098, स्पॉन्सरशिप योजना, गुड तच – बेड टच और बच्चों को संरक्षित कराने एवं आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार