Ro no D15139/23

कलेक्टोरेट में दिलाई गई भारत के संविधान की शपथ

भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया। यह एक ऐतिहासिक दिन था और इसी दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में, इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मसमर्पित करते हैं।
क्रमांक-143/1246/ पाराशर

वाटरशेड महोत्सव : सोशल मीडिया प्रतियोगिता में रील विजेता को 50 हजार व फोटोग्राफी विजेता को 1 हजार का पुरस्कार

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलग्रहण विकास घटक 2.0 (PMKSY–WDC 2.0), ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार के निर्देशन में जलग्रहण विकास कार्यों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के नवाचारों, संरचनाओं और लाभकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाना है।

महोत्सव के तहत आयोजित सोशल मीडिया प्रतियोगिता में रील श्रेणी के विजेता को 50,000 रुपए तथा फोटोग्राफी श्रेणी के विजेता को 1,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 दिसंबर 2025 तक विभागीय पोर्टल (https://wedepmksy.dolr.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो/रील या एक प्रभावी फोटो तैयार कर सकते हैं, जिसमें चेकडैम, स्टॉपडैम, तालाब, पेरकोलेशन टैंक, डबरी सहित कृषि, बागवानी, कृषि वानिकी तथा PMKSY–WDC 1.0 एवं 2.0 अंतर्गत निर्मित संरचनाओं तथा उनसे हो रहे सामुदायिक लाभों को दर्शाया जाए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों को #watershedmahotsavindia, #WDC-PMKSY-WatershedMahotsav तथा #WatershedMahotsavCHHATTISGARH हैशटैग का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा।

प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को 31 जनवरी 2026, शाम 6:00 बजे तक अपनी पोस्ट के रीच, व्यू, एंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट के स्क्रीनशॉट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण के समय सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक अपलोड करना आवश्यक रहेगा, जिसके उपरांत प्रतिभागी को सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा।

विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://wedcpmksy.dolr.gov.in पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारी हेतु IWMP शाखा, कक्ष क्रमांक 59, कृषि विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, धमतरी में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत