Ro no D15139/23

आब्जर्वर श्याम धावड़े ने भैरमगढ़ में किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य की समीक्षा हेतु बस्तर संभाग के लिए नियुक्त रोल आब्जर्वर  श्यामलाल धावड़े, सचिव, ग्रामोद्योग विभाग, छ.ग. के द्वारा बीजापुर के तहसील भैरमगढ़ में निरीक्षण किया गया। आब्जर्वर   श्याम धावड़े द्वारा बूथ लेबल आफिसरों से  No Mapping, Uncollectable, Death, Shifted, पलायन एवं A तथा B कैटेगरी मतदाताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया एवं बूथ लेबल आफिसरों के कार्य, चुनौतियों, राजनैतिक, प्रशासनिक दबाव के बारे में भी पुछा गया। निरीक्षण के दौरान आब्जर्वर  श्याम धावड़े द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों से  विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के कार्य के संबंध में जानकारी ली गयी।
आब्जर्वर धावड़े द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक -202 फुलगट्टा, 152 कर्रेमरका, 196 नेलसनार-1, 197 नेलसनार-2 का निरीक्षण कर इन मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बूथ लेबल ऑफिसरों से गहन पुनरीक्षण के कार्य के दौरान कितने मृत, पलायन, अनुपस्थिति मतदाताओं की संख्यात्मक जानकारी ली गयी तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मतदाताओं के संबंध में पुनः जांच करें तथा संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिये। आब्जर्वर   धावड़े द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहायक प्रोग्रामर मनीष बुराड़े से SIR के कार्य की प्रगति एवं तकनीकी बिन्दुओं के संबंध में जानकारी ली। विषेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त कर बधाई दी गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन  नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम   विकास सर्वे,  तहसीलदार   सुर्यकान्त घरत एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पर्यवेक्षक एवं बूथ लेबल ऑफिसर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…