Ro no D15139/23

प्रेक्षक यादव द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारी के मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी की समीक्षा की गई

नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों व राजनीतिक दलों को दी बधाई
सामूहिक प्रयास से ही अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रो में वोटिंग पर्सेंटेज में आएगी बढ़तः- प्रेक्षक
कॉलरी इलाकों, एनटीपीसी सीएसईबी कॉलिनियो में समय समय पर मतदाता सूची अद्यतन करने के दिए निर्देश

कोरबा 12 फरवरी 2025/नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता यादव द्वारा मतदान उपरांत आज आईटी कॉलेज झगरहा में निर्मित स्ट्रांग रूम में  सेक्टर अधिकारी के मतपत्र लेखा एवं पीठासीन की डायरी की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज बंजारे, एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह सहित सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रेक्षक श्रीमती यादव ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले सभी अधिकारियों एवं राजीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने निकायवार नगरीय क्षेत्रों में हुए मतदान के सम्बंध में रिटर्निंग अधिकारियों से जानकारी ली। सभी नगरीय क्षेत्रों में जिले के औसत मतदान प्रतिशत से कम एवं अधिक हुए मतदान का पोलिंग बूथवार कारणों की समीक्षा की।
प्रेक्षक श्रीमती यादव ने निर्वाचन में रही खामियों को साथ मिलकर दूर करने और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने हेतु जागरूकता लाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने  कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों को सामूहिक प्रयास करने की बात कही। साथ ही कुसमुंडा, दीपका जैसे कॉलरी इलाको, पब्लिक सेक्टर के एनटीपीसी, सीएसईबी कॉलोनी  सहित अन्य क्षेत्रों में समय समय पर डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में नए मतदाता का नाम जुड़वाने अथवा विलोपित कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निवासरत अधिकतर लोग केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी है, जो कि सेवा कार्य के दौरान स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत्त होने की स्थिति में कॉलोनियों में निवास नही करते। इस हेतु इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहता है। उन्होंने ऐसे सभी क्षेत्रों में समय समय पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की बात कही। इस हेतु  आवश्यकता अनुसार विशेष कैम्प आयोजित कराने के लिए कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सहयोग से मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अवेर्नेस लाने के प्रयास करने की बात कही। श्रीमती यादव ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही इन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही मतदान केंद्रों की होनी वाली युक्तियुक्तकरण कार्य के दौरान भी सभी राजनीतिक दलों को जागरूकता से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। जिससे सम्बंधित क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं का नाम दूसरे क्षेत्र में ना जुड़े एवं निर्वाचन  क्षेत्र के परिसीमन के सम्बंध में भी मतदाताओं को समय पर जागरूक करने की बात कही। प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को भी मतदान में अपनी सहभागिता निभाने एवं शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने  हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे ईडीसी जारी कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रह पाए। बैठक में राजनीतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नगरीय निकायों के सेक्टर ऑफिसर्स की मतपत्र लेखा एवं पीठासीन  की डायरी की भी समीक्षा की गई। साथ ही राजीनीति पार्टी के प्रतिनिधियों की निर्वाचन से जुड़ी शिकायतों व शंकाओ का भी समाधान किया गया।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!