Ro no D15139/23

दमेरा पर्यटन स्थल को साफ करने अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

        जशपुरनगर 20 जनवरी 2025/ जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को पर्यटन क्षेत्र दमेरा में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा  स्वच्छता श्रमदान किया। इस श्रमदान में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकार यादव, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, अतिरिक्त सीईओ प्रदीप कुमार राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, ईई जल संसाधन विनोद भगत, उपसंचालक पशु चिकित्सा अवधेश कुमार मरकाम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग जितेंद्र कुमार पैंकरा सहित जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत रेंगोला के जनप्रतिनिधि, स्वच्छता समूहों की दीदियां, जय हो स्वयंसेवक सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सभी ने पर्यटन केंद्र में फैली गंदगी को इकट्ठा करते हुए सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यटन स्थल लोगों के लिए मनोरंजन का साधन होने के साथ प्रकृति का अनुपम उपहार और वन के वन्य जीवों के लिए जीवन का माध्यम भी है। जिसका आनंद उठाने के लिए इन स्थलों का स्वच्छ होना भी आवश्यक है और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखना ना सिर्फ हमारी जिम्मेदारी है वरन हमारा कर्तव्य भी है। इसके लिए सभी को मिलकर इन स्थलों को स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ने सभी को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता करने तथा स्वयं गंदगी न करते हुए दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जशपुर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार