
इसी कड़ी में आज विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक उप संभाग में सहायक यंत्रियों एवं वितरण केन्द्रों में कनिष्ठ यात्रियों के द्वारा वृहत पैमाने पर पौधारोपण का कार्य संपन्न किया गया। जिसमें दोनों संभाग द्वारा सैकड़ो की संख्या में पौधारोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री कुनकुरी श्री एस.पी. मरकाम, अनुभाग अधिकारी श्री विजय परिहरि उपस्थित थे।









